फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अनिल विज ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले सांविधानिक संस्थाओं को निशाना बना रहा विपक्ष

Sat, 26 Sep 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में विज ने चुनाव आयोग को लेकर राहुल गांधी की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं चुनाव आयोग, ईडी और सीबीआई को निशाना बनाने का अभियान चला रहा है।
विज ने राहुल गांधी की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के आपातकाल से करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि इनके (राहुल गांधी) अंदर भी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, जिसने देश के सारे नियम तोड़कर आपातकाल लगाया था, का ही खून है। विज ने कहा कि यह किसी कानून को नहीं मानते और किसी नियम को नहीं मानते। उन्होंने कहा कि ऐसे ही पिछले दिनों भी इन्होंने जंतर मंतर पर धरना दिया जबकि सुप्रीम कोर्ट उस विषय के संबंध में निर्देश दे चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज ने कहा कि अभी हाल ही में दिल्ली विश्वविद्यालय में एबीवीपी ने चुनाव जीता और जेन-जी और युवाओं ने एबीवीपी को वोट देकर एनएसयूआई के सभी उम्मीदवारों को हराया। चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय में भी एबीवीपी विजय हुई है। जेन-जी युवा इनको पूरी तरह से जान गए है और अब विपक्ष पूरी तरह से बौखला चुका हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें