फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अनिल ठकराल को सौंपी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

Fri, 17 Jul 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
संबो​धित करतीं मंच की प्रदेश अध्यक्ष मलिक रोजी आनंद। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिमखाना क्लब में पंजाबी हरियाणा एकता मंच की ओर से त्रिवर्षीय नव दायित्व समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंच की प्रदेश अध्यक्ष मलिक रोजी आनंद ने विशेष रूप से शिरकत करते हुए यमुनानगर जिला इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। अनिल ठकराल को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि उनके साथ नई टीम के अन्य पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
मलिक रोजी आनंद ने कहा कि पंजाबी हरियाणा एकता मंच पिछले कई वर्षों से पूरे प्रदेश में सामाजिक और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। मंच की सेवा गतिविधियों से प्रेरित होकर समाजहित में कार्य करने वाले अनेक लोगों ने संगठन से जुड़ने की इच्छा जताई थी। इसी को ध्यान में रखते हुए तीन वर्ष के कार्यकाल के बाद नई टीम का गठन किया गया है। उ
विज्ञापन

न्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी संगठन को नई दिशा देने के साथ जनसेवा के कार्यों को और गति देगी। उन्होंने बताया कि मंच की ओर से समय-समय पर मेडिकल कैंप, रक्तदान शिविर, जरूरतमंद बच्चियों की शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता जैसे विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं।
विज्ञापन

भविष्य में भी इन गतिविधियों का दायरा और बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंच का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है। संस्था की सोच है कि हर तन पर कपड़ा, हर पेट में रोटी और हर सिर पर छत उपलब्ध हो। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनिल ठकराल ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन किया जाएगा। कार्यक्रम में नवीन गुलाटी, विशाल भाटिया, जगदीश बब्बर, आदित्य चावला, नवीन भसीन, शक्ति कपूर, विभोर पहूजा, विनोद अरोड़ा, संजय मलिक, सुशील बत्रा, गुलशन गंभीर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें