फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मुसिंबल, मंधार अड्डे पर रोडवेज बसें न रुकने से नाराज छात्रों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलाब नगर-पाबनी मार्ग पर रोडवेज की तीन बसें चल रही हैं, लेकिन इनमें से सुबह के समय मुसिंबल व मंधार गांव के बस अड्डे पर रुकती एक भी नहीं। इस कारण विद्यार्थी सुबह स्कूल, आईटीआई और कॉलेज समय पर नहीं पहुंच पाते। इससे गुस्साए विद्यार्थियों ने शुक्रवार की सुबह मुसिंबल के बस अड्डे पर जाम लगा दिया। विद्यार्थियों ने दो घंटे तक रोडवेज की तीनों बसों को अड्डे पर रोके रखा। इससे सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलने के बाद रोडवेज अधिकारी और थाना छप्पर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाते हुए समाधान के लिए एक सप्ताह का समय मांगा। इस पर छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह फिर से जाम लगाएंगे।
विज्ञापन

जाम लगा रहे छात्र अमन शर्मा, विक्की राणा, रितिक, हरविंद्र, अभि, तनुज ने बताया कि गुलाब नगर-पाबनी मार्ग पर सुबह के समय साढौरा की तरफ से यमुनानगर बस स्टैंड पर रोडवेज की तीन बसें चलती हैं, परंतु एक भी बस मंधार व मुसिंबल के अड्डे पर नहीं रुकती। इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों छात्र शहर के स्कूल, आईटीआई व कॉलेजों में जाते हैं, परंतु बस न रुकने से वह कभी समय पर अपने शिक्षण संस्थान में नहीं पहुंच पाते, जबकि उन्होंने किराया देकर रोडवेज बस का पास बनवा रखा है। इसके बावजूद उन्हें मजबूरन ऑटो में जाना पड़ता है।
इस बारे में छात्र कई बार रोडवेज कर्मचारियों को कह चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। रोडवेज विभाग से मौके पर पहुंचे बबली ने छात्रों को बताया कि एक सप्ताह में उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा। मार्ग पर अतिरिक्त बस भी चलाने का प्रयास करेंगे। इसके लिए स्टाफ का प्रबंध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें