फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कुरान की बेअदबी से नाराज मुस्लिम समाज पहुंचा थाने

Sun, 02 Jun 2024 05:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली (यमुनानगर)। उत्तराखंड रुड़की के गंगनगर थाना क्षेत्र में युवक की ओर सोशल मीडिया पर कुरान की आयत की बेअदबी करने पर यहां का मुस्लिम समाज भड़का उठा। शनिवार को समाज के लोग थाना छछरौली में एकजुट होकर पहुंचे। मुस्लिम समुदाय ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज तथा उसे गिरफ्तार करने की मांग की।
मुस्लिम समाज के नौशाद, मौलाना अब्दुल सत्तार आदि समाज के लोगों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पुलिस जीरो एफआईआर दर्ज करे। लेकिन पुलिस का कहना था कि इस मामले में जीरो एफआईआर दर्ज नहीं हो सकती, चूंकि इस मामले में उत्तराखंड रुड़की के गंगनगर थाने में आरोपी युवक के खिलाफ पहले ही मुकदमा दर्ज है। मुस्लिम समुदाय एफआईआर दर्ज कराने को लेकर अड़ा रहा।
विज्ञापन

काफी समझाने-बुझाने के बाद आखिरकार पुलिस ने शिकायत लेकर डीडीआर काट दी है। मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि पुलिस चाहे डीडीआर काटे या एफआईआर दर्ज करे लेकिन जब तक आरोपी युवक की गिरफ्तारी नहीं होती, वे संतुष्ट होने वाले नहीं हैं। थाना प्रभारी रोहतास सिंह का कहना है कि इस मामले में उनकी रुड़की के गंगनगर थाना प्रभारी से बातचीत हुई है। उनका कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है
विज्ञापन

जल्द ही उसे गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा। युवक को तीन साल पहले ही घर से बेदखल किया जा चुका है। आरोपीयुवक रुड़की के गंगनगर का रहने वाला है और उसने सोशल मीडिया पर कुरान की आयत से बेअदबी की थी। इससे मुस्लिम समुदाय में काफी रोष है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें