फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खाद न मिलने से खफा किसानों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव अलाहर स्थित को-ऑपरेटिव सोसाइटी कार्यालय से किसानों ने फसलों के लिए खाद न मिलने के आरोप लगाए। रोष स्वरूप मंगलवार को यहां किसानों ने नारेबाजी की। इनमें रमेश कुमार, पवन, जिले सिंह, राजपाल, ओमप्रकाश व सुरेंद्र ने कहा कि उनके गांव में को-ऑपरेटिव सोसायटी है। जहां से किसान फसलों के लिए खाद व अन्य दवाइयां लेते हैं, लेकिन उन्हें सही समय पर खाद व दवाइयां नहीं दी जा रही। आरोप है कि सोसाइटी में तैनात क्लर्क मनमर्जी कर रहा है। किसानों ने बताया कि रविवार को सोसाइटी कार्यालय में खाद आया था, पर सोमवार को यहां गेट पर ताला लगा मिला। मंगलवार सुबह जब वह खाद लेने गए तो फिर से गेट पर ताला लगा मिला। जब संबंधित क्लर्क को फोन कर खाद देने के लिए कहा तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उधर, इस बारे में सोसाइटी के क्लर्क प्रताप सिंह का कहना है कि सर्वर डाउन होने के कारण खाद देने में समस्या आ रही है। पूरे जिले में सर्वर डाउन है। सर्वर ठीक होने पर किसानों को खाद दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें