फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: बसों की कमी से गुस्साए छात्राओं और ग्रामीणों ने लगाया जाम, पाबनी में सड़क पर बैठीं छात्राएं

Fri, 21 Aug 2026 11:16 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

छात्राओं और ग्रामीणों का कहना है कि बसों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इस संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
सड़क पर बैठीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगाधरी-पाबनी-सढौरा मार्ग पर शुक्रवार सुबह बसों की कमी से परेशान छात्राओं और ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। पाबनी के नजदीक बड़ी संख्या में छात्राएं सड़क पर बैठ गईं, जिससे मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों व ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।

विज्ञापन


छात्राओं ने बताया कि जगाधरी-पाबनी-सढौरा रूट पर पर्याप्त बसें नहीं चल रही हैं। फिलहाल महज दो बसें संचालित हो रही हैं, लेकिन इनमें से भी कई बार बसें निर्धारित समय पर नहीं पहुंचतीं। सुबह कॉलेज जाने के समय विद्यार्थियों की संख्या अधिक होती है। ऐसे में बसों में भारी भीड़ हो जाती है और कई छात्र-छात्राओं को बस में जगह नहीं मिल पाती।

विज्ञापन


विद्यार्थियों के अनुसार पाबनी और आसपास के गांवों से रोजाना 150 से अधिक छात्र-छात्राएं विभिन्न कॉलेजों में पढ़ाई के लिए जाते हैं। सुबह के समय सभी विद्यार्थियों को कॉलेज पहुंचने की जल्दी होती है, लेकिन पर्याप्त परिवहन सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें लंबे समय तक बसों का इंतजार करना पड़ता है। कई बार बस नहीं मिलने के कारण विद्यार्थियों को कॉलेज पहुंचने में देरी हो जाती है।

छात्राओं और ग्रामीणों का कहना है कि बसों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इस संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। उनका कहना है कि विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए इस रूट पर अतिरिक्त बसें चलाई जानी चाहिए और बसों का समय भी निर्धारित किया जाना चाहिए।

शुक्रवार सुबह समस्या से परेशान होकर छात्राओं और ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। जाम के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर थाना छप्पर प्रभारी अजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर रही छात्राओं और ग्रामीणों से बातचीत की तथा जाम खोलने की अपील की। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी विद्यार्थियों की समस्या सुनकर उसका समाधान कराने का आश्वासन देने में जुटे रहे। छात्राओं और ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जब तक बसों की समस्या का उचित समाधान नहीं होता, उनकी परेशानी बनी रहेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें