फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाला आक्रोश मार्च

Fri, 12 Jul 2024 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। पेंशन बहाली संघर्ष समिति की ओर से अनाज मंडी जगाधरी में पेंशन आक्रोश मार्च निकाला गया। अगुवाई समिति जिला अध्यक्ष शशि भूषण ने की। मार्च के बाद डीसी को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इसमें पुरानी पेंशन बहाली की मांग रखी गई।
इससे पूर्व जिलाध्यक्ष शशि भूषण ने विभिन्न विभागों के एनपीएस कर्मचारियों को संबोधित किया। कहा कि वर्ष 2018 से पेंशन बहाली संघर्ष समिति पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर संघर्ष कर रही है। सभी कर्मचारी संघ को पुरानी पेंशन के मुद्दे पर एक मंच पर लाने का काम किया। सभी कर्मचारी यूनियनों ने पुरानी पेंशन बहाली पर समर्थन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी जिलों में पेंशन आक्रोश मार्च कार्यक्रम के तहत सरकार को चेताने का काम किया गया है। जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि यदि सरकार इस मुद्दे पर सकारात्मक बातचीत नहीं करती तो एक सितंबर को चंडीगढ़ में सीएम आवास घेराव किया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी कुमार व संजीव कुमार ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में वोट फॉर ओपीएस अभियान चलाया जाएगा। मौके पर राकेश सांगवान, नरेश कुमार, विनोद शर्मा, राज्य सचिव ऋषि नैन, कमलदीप भट्टी, जिला प्रधान रमेश कुमार, राकेश धनखड़, हजरस प्रधान सतपाल, भाग सिंह, राकेश कुमार, विनोद कुमार, प्रवीण कुमार, राजेश अत्रि, विपन, अजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें