फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गेहूं ऋण न मिलने पर कर्मचारियों में रोष

Tue, 14 May 2024 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। गेहूं ऋण न मिलने से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों में रोष पनप रहा है। जल्द गेहूं ऋण न मिलने पर कर्मचारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
कर्मचारी महासंघ से संबंधित ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान अनिल मुंजाल ने बताया कि गेहूं ऋण न मिलने से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों में रोष है। गेहूं का अंतिम चरण समाप्ति पर है, पर अभी तक प्रदेश सरकार की ओर से ग्रुप डी के कर्मचारियों को गेहूं ऋण दिलाने का परिपत्र जारी नहीं किया गया है। जन स्वास्थ्य एवं जलापूर्ति अभियांत्रिकी विभाग कर्मचारियों को एलटीसी देने में भी विभाग आनाकानी करते हुए देरी कर रहा है।
विज्ञापन

इससे प्रदेश में कर्मचारी हताश व निराश हैं। प्रतिदिन प्रदेश के कर्मचारियों में प्रदेश सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों को लेकर रोष है। उन्होंने कहा कि प्रांतीय संगठन की ओर से कर्मचारियों की जायज मांगे पत्र के माध्यम से प्रदेश सरकार को भेजी गई है। उन पर विचार विमर्श कर जल्द प्रांतीय संगठन को बातचीत के लिए बुलाकर समाधान करें, अन्यथा संगठन चार जून के बाद आगामी संघर्ष नीति बनाकर आंदोलन करने पर मजबूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें