फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत

Fri, 27 Jun 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी से कटकर अज्ञात युवक की मौत हो गई। जीआरपी थाना प्रभारी सत्य प्रकाश ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति मालगाड़ी से कट गया है। सूचना मिलने पर वह मौके पर गए। उन्हें रेल लाइन के बीच 45 वर्षीय युवक का शव क्षत विक्षत हालत में मिला। मृतक के कपड़ों की तलाशी में कुछ ऐसा नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। मृतक के दाहिने हाथ पर ओम गुदा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें