फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Fri, 02 Jan 2026 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। यमुनानगर रेलवे स्टेशन और जगाधरी वर्कशॉप के बीच विष्णु नगर के सामने बुधवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। जांच अधिकारी बोध राज ने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे स्टेशन मास्टर से सूचना मिली थी कि एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया है। इस पर टीम मौके पर पहुंची। रेलवे ट्रैक से थोड़ा नीचे युवक का शव खून से लथपथ अवस्था में पड़ा था। उसके सिर पर गहरी चोट थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें