फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एक दिन में बिके 12 करोड़ रुपये के वाहन

Thu, 01 Jan 2026 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रेलवे रोड पर इलेक्ट्रिक स्कूटर को पसंद करते लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नववर्ष के आगमन से पहले ही जिले का ऑटोमोबाइल बाजार जबरदस्त रौनक में नजर आया। नए साल को शुभ और यादगार बनाने की चाह में बड़ी संख्या में लोगों ने नए वाहन खरीदे और बुक कराए थे। ऑटोमोबाइल शोरूम संचालकों के अनुसार नववर्ष पर जिलेभर में करीब 12 करोड़ रुपये के वाहन बिकने का अनुमान है।
नववर्ष के दिन जैसे ही ऑटोमोबाइल शोरूम खुले, वैसे ही ग्राहकों की आवाजाही शुरू हो गई। कार, बाइक और स्कूटी की बुकिंग के साथ-साथ डिलीवरी लेने वालों की भी खासी भीड़ देखने को मिली। ऑटोमोबाइल कारोबारियों का कहना है कि हर साल की तरह इस बार भी नए साल पर वाहन खरीदने का ट्रेंड मजबूत रहा। लोगों में मान्यता है कि नववर्ष पर नया वाहन खरीदना शुभ होता है, इसी वजह से दिसंबर के अंतिम दिनों से ही एडवांस बुकिंग का सिलसिला शुरू हो गया था। 31 दिसंबर और जनवरी के पहले सप्ताह की डिलीवरी के लिए शोरूमों पर पहले से स्लॉट बुक कराए गए थे। वहीं नववर्ष के दिन कई ग्राहकों ने मौके पर ही वाहन पसंद कर बुकिंग कराई और कुछ ने तुरंत डिलीवरी भी ली। इस समय एंट्री लेवल हैचबैक कारें करीब 5 लाख से 7.5 लाख रुपये तक उपलब्ध है। मिड-सेगमेंट सेडान और एसयूवी की कीमत 10 लाख से 18 लाख रुपये के बीच चल रही है, जबकि प्रीमियम एसयूवी 20 लाख रुपये से ऊपर की रेंज में बिक रही है। दोपहिया वाहनों में साधारण बाइक 70 हजार से 1 लाख तक की है।
विज्ञापन

वहीं स्कूटी 75 हजार से 95 हजार रुपये और प्रीमियम बाइक 1.5 लाख से 2.5 लाख रुपये तक में मिल रही है। शोरूम संचालकों के अनुसार युवाओं में स्कूटी और स्पोर्ट्स बाइक की मांग सबसे ज्यादा रही, जबकि परिवारों ने कार और कॉम्पैक्ट एसयूवी को प्राथमिकता दी। ग्रामीण क्षेत्रों से ट्रैक्टर और यूटिलिटी वाहनों की पूछताछ भी बढ़ी है।
विज्ञापन

उधर, दीपांशु हीरो होंडा के मालिक दीपांशु व बजाज से सतबीर सिंह ने बताया कि जनवरी के पहले पखवाड़े तक वाहन बिक्री में और तेजी आएगी। शादी-विवाह और अन्य शुभ कार्यक्रमों के शुरू होने से ऑटोमोबाइल बाजार को और मजबूती मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें