यमुनानगर। थाना बूड़िया क्षेत्र में कुछ दिन पहले सड़क किनारे बेसुध अवस्था में मिले अज्ञात व्यक्ति ने पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहन न हो पाने के कारण शव को पोस्टमार्टम हाउस पीजीआई चंडीगढ़ में सुरक्षित रखवाया गया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी हुई है। जांच अधिकारी सुखविंद्र सिंह ने बताया कि इलाज के दौरान अज्ञात व्यक्ति की हालत में सुधार न होेने पर स्थानीय अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआई में पता चला कि व्यक्ति टीबी समेत अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त था। संवाद