फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अज्ञात जानवर ने किया कुत्ते का शिकार, दूसरा घायल

Fri, 02 Aug 2024 05:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। जयमल कॉलोनी में अज्ञात जानवर ने एक लावारिस कुत्ते का शिकार कर लिया, वहीं एक पालतू कुत्ता भी घायल कर दिया। कॉलोनी निवासियों ने अज्ञात जानवर के तेंदुआ होने की आशंका जताई और वन्य प्राणी विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंचे वन्य प्राणी विभाग के अधिकारियों ने जांच करके अज्ञात जानवर के तेंदुआ होने की आशंका को निराधार बताया।
सतपाल शर्मा ने बताया कि अलसुबह 4.30 बजे कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर वह घर से बाहर निकले तो अंधेरे में एक जानवर नजर आया। अंधेरे में उस जानवर की पहचान नहीं हो सकी। सुबह छह बजे जब वह लौटे तो घर के पास ही एक लावारिस कुत्ते को लहूलुहान हालत में मरा हुआ पाया। कुत्ते के शरीर पर कई जगह नोंचे जाने के निशान थे।
विज्ञापन

इसी दौरान उनके पड़ोसी चंदर बख्शी ने बताया कि सुबह अंधेरे में ही अपने कुत्ते के चिल्लाने की आवाज सुनकर वह बाहर आए तो एक जानवर द्वारा उनके कुत्ते को दबोचे हुए पाया। ललकारने पर वह जानवर उनके कुत्ते को छोड़कर सीढि़यों के रास्ते छत पर चढ़कर ओझल हो गया।
विज्ञापन

उसके घर की कच्ची मिट्टी पर अज्ञात जानवर के पद चिह्न भी नजर आ रहे हैं। मौके पर पहुंचे वन्य प्राणी विभाग के इंस्पेक्टर लीलू राम तथा वन्य रक्षक सुमित ने पद चिह्न के अलावा आसपास की जगहों पर जांच करके तेंदुआ होने की आशंका को निराधार बताया। इसके बाद ही कॉलोनी वासियों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें