व्यासपुर। जगाधरी रोड स्थित चंगनौली गांव के अड्डे के नजदीक पुलिया पर बैठा बुजुर्ग अचानक नीचे पानी में गिर गया। जिससे वह पानी में डूब गया।
वहां से कांवड़ लेकर जा रहे कांवड़ियों ने बुजुर्ग को पानी से बाहर निकाला। उसे सीएचसी व्यासपुर ले जाया गया, जहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान चंगनौली के ही 65 वर्षीय कर्ण के तौर पर हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि चंगनौली के गांव के अड्डे पर ही जगाधरी-व्यासपुर स्टेट हाईवे के ऊपर पुलिया बनी हुई है।