फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: महिलाओं सहित 650 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

Thu, 24 Jul 2025 03:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले में 26 व 27 जुलाई को 47 परीक्षा केंद्रों पर सीईटी (कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट) होगा। सुबह व शाम दो सत्रों में होने वाले सीईटी में 26 जुलाई को 22636 व 27 जुलाई को 22426 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

इस तरह दो दिन 45062 सीईटी के लिए जिले के 47 परीक्षा केंद्रों पर पहुंचेंगे। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर महिला सहित 650 पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे, वहीं नोडल अधिकारी डीएसपी (मुख्यालय) कंवलजीत सिंह नियुक्त किए गए हैं।
एसपी कमलदीप गोयल ने बताया कि 26 व 27 जुलाई को जिले में सीईटी के लिए 47 केंद्र बने हैं। इस दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए यातायात पुलिस को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट यमुनानगर द्वारा सीईटी के सुचारू संचालन के लिए धारा-163 बीएनएस के तहत आदेश जारी किए हैं। इसके अनुसार परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में कोई भी हथियार (सिख समुदाय की प्रतीक कृपाण को छोड़कर) ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।
परीक्षा केंद्रों में व आसपास फोटोस्टेट मशीन, मोबाइल फोन, लैपटोप, वाईफाई, व्यक्तिगत हॉट स्पॉट्स के प्रयोग की मनाही होगी। 26-27 जुलाई को परीक्षा केंद्रों की सौ मीटर परिधि में सभी कोचिंग सेंटर व फोटोस्टेट दुकानें बंद रहेंगी। परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 मीटर के दायरे में वाहनों की पार्किंग पर प्रतिबंध रहेगा। इस आदेश की अवहेलना करने पर संबंधित व्यक्ति पर धारा 223 बीएनएस के तहत कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें