फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बिजली मीटर नहीं लगाने पर एसई, एक्सईएन पर दर्ज होगी प्राथमिकी

Fri, 26 Dec 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कष्ट निवारण समिति की बैठक में अपनी बात रखते ​शिकायतकर्ता। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एक परिवार में यदि कई भाई रहते हैं और उनकी आपस में एक दूसरे से नहीं बनती है। ऐसे में किसी को बिजली से वंचित नहीं किया जा सकता। यह बात सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने वीरवार को जिला लोकसंपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में कहीं। उन्होंने कहा कि नए साल से पहले पीड़ित के घर में बिजली नहीं पहुंची तो बिजली निगम के एसई और एक्सईएन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
जिला लोकसंपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में बेदी ने 14 में से 10 शिकायतों का निपटान किया। इनमें चार पुरानी व 10 नई शिकायतें थी। वहीं एक मामला ऐसा था जिसमें शिकायतकर्ता उपस्थित नहीं था इसलिए इसे लंबित रख दिया गया। सरस्वतीनगर क्षेत्र के रामफूल ने शिकायत दी थी कि उसने अपनी पत्नी परमजीत कौर के नाम से घरेलू बिजली कनेक्शन के नाम से आवेदन किया था।
विज्ञापन

दो माह बीतने के बाद भी उसके घर में मीटर नहीं लगाया गया। उसकी पत्नी गर्भवती है और बच्चे भी छोटे हैं। ऐसे में उसे बिजली की बहुत जरूरत है। इस पर बिजली निगम के एक्सईएन की तरफ से मंत्री को बताया गया कि एसडीओ द्वारा साइट की जांच करने पर बताया गया कि जिस जगह पर रामफूल रहता है वहां पर परिवार को पहले से ही मीटर कनेक्शन जारी किया है। घर पर आने जाने का केवल एक ही गेट है। ऐसे में दूसरा कनेक्शन लेने के लिए एससी नंबर 30/2015 की शर्तों के अनुसार कनेक्शन अप्लाई करना होगा।
एक्सईएन की पूरी बात सुनने के बाद मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि यह कहां का नियम है कि यदि एक परिवार में कई भाई रहते हैं और वहां पर दूसरा कनेक्शन अप्लाई नहीं किया जा सकता। आप बिना बिजली के लोगों को कैसे वंचित रख सकते हो। यदि वह कल को बिजली चोरी करने लग गया तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। एक्सइएन ने तर्क दिया कि जेई ने यही रिपोर्ट दी है। मंत्री ने पीड़ित से कहा कि यदि नए साल से पहले बिजली कनेक्शन नहीं लगा तो मुझे फाेन कर देना। एक्सईएन व एसई के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
पहले रास्ता खुलवाओ, कोर्ट का जवाब भी देंगे
करतारपुरा निवासी सुबे सिंह ने कहा कि गांव में आने जाने का जो रास्ता था उसे ग्राम पंचायत के पंच शिव कुमार ने बंद कर दिया है। डीडीपी नरेंद्र सिंह ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि रास्ते को खुलवा दिया गया था। बाद में फिर शिव कुमार ने रास्ते को बंद कर दिया। आरोपी ने कोर्ट से स्टे ले लिया है। जिस पर अब 12 जनवरी को सुनवाई होनी है। इस पर मंत्री ने डीडीपीओ से कहा कि वह 12 जनवरी से पहले रास्ते को खुलवाए। इसके बाद काेर्ट में जो होगा प्रशासन की तरफ से उसका जवाब दिया जाएगा। वहीं इसी ने इस मामले में पंच को नोटिस जारी करने के आदेश दिए।
नियमावली को मंगवा कर करें कार्रवाई
गांव घिलौर के सरपंच सतीश कुमार व अन्य ने मंत्री को बताया कि गांव में आईओसी जीपीएस बॉयोगैस प्लांट को बंद करने की मांग की। ग्रामीणों ने मंत्री को बताया कि जो प्लांट लगाया जा रहा है वह गांव से मात्र एक एकड़ की दूरी पर है। इससे गांव में प्रदूषण होगा।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने कहा कि इस प्लांट में पराली को जलाकर गैस बनाई जाएगी। यह व्हाइट केटेगरी में आता है। इसके लिए कोई नियम सरकार की तरफ से नहीं बनाए गए हैं। इस पर मंत्री ने कहा कि फिलहाल वह नोटिस देकर काम को रूकवाएं। उन्होंने डीसी से कहा कि वह बोर्ड से नियमावली को मंगवा कर कार्रवाई करें।
फैमिली आईडी में चढ़ा दिया 1.60 लाख ऋण

गांव फेरूवाला की वर्षा रानी ने बताया कि 21 अगस्त 2023 को उसने दो भैंसों का लोन लेने के लिए आवेदन किया था। जिस पर पशुपालन विभाग ने उसका एक लाख 60 हजार रुपये का लोन मंजूर कर दिया था। परंतु उसे बाद में पता चला कि एसबीआई ने लोन की रकम उसे खाते में न डाल कर किसी और खाते में जमा करवा दी है। ऐसे में उसे लोन की रकम दी जाए। वहीं मंत्री ने क्रीड के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई कि वह पता लगाएं कि पीड़िता की फैमिली आईडी में लोन की रकम कैसे चढ़ी है।
लिखकर देंगे तभी हटेगा बिजली का खंभा

डिंपल माजरी निवासी मोहन लाल ने मंत्री को बताया कि बिजली निगम की तरफ से पोल को कहीं और से उखाड़ कर अब गली में लगा दिया गया है। इससे उसकी गाड़ी गली में नहीं मुड़ती। बिजली निगम के एक्सइएन की तरफ से बताया गया कि पोल लगने से वहां पर किसी को कोई दिक्कत नहीं है। इस पर मंत्री ने कहा कि यदि वहां से किसी और को गाड़ी ले जाने में दिक्कत है, यदि वह लिख कर देंगे तभी पोल को हटाया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक ने उठाया ओवरलोड डंपरों का मामला

साढौरा विधायक रेनू बाला ने बैठक में मामला उठाया कि व्यासपुर व साढौरा में बड़ी संख्या में ओवरलोड डंपर चल रह हैं। इनसे लगातार हादसे भी हो रहे हैं। इसलिए इन पर कार्रवाई की जाए। डीसी प्रीति ने कहा कि इसे लेकर उन्होंने टास्क फोर्स की बैठक लेते हुए ओवरलोड डंपरों पर कार्रवाई करने को कहा है। वहीं जिला में अवैध खनन बिल्कुल भी नहीं होगा। इस अवसर पर यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, साढौरा की विधायक रेनू बाला, डीसी प्रीति, एसपी कमलदीप गोयल, आयुक्त नगर निगम महाबीर प्रसाद, जिला परिषद के चेयरमैन रमेश चंद ठसका, मेयर सुमन बहमनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें