फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत

Mon, 05 Jan 2026 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। सड़क हादसे में 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। गांव अलाहर निवासी रमेश कुमार दवा लेने के लिए स्कूटी पर लाडवा जा रहे थे। बताया गया कि जैसे ही वह एसके रोड पर गांव धौलरा के पास पहुंचे, वहां बने स्पीड ब्रेकर पर उनकी स्कूटी अचानक अनियंत्रित हो गई। संतुलन बिगड़ने से रमेश कुमार सड़क पर गिर पड़े। उसी दौरान पीछे से आ रहे डंपर ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रमेश कुमार पेशे से किसान थे। थाना रादौर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें