फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नशे के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली

Sat, 17 Jan 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। नशा मुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को सेठ जय प्रकाश पॉलिटेक्निक दामला में एनएसएस स्वयंसेवकों एवं एनसीसी कैडेट्स ने नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य अनिल कुमार के संबोधन से हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को नशा मुक्ति भारत अभियान की महत्ता बताते हुए कहा कि नशा आज की युवा पीढ़ी को शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर बना रहा है, जिससे देश का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। एनएसएस स्वयंसेवकों एवं एनसीसी कैडेट ने दामला गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में जागरूकता रैली निकाली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें