यमुनानगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण यमुनानगर द्वारा पैरा लीगल वॉलंटियर्स योजना (संशोधित) के अंतर्गत पैरा लीगल वॉलंटियर्स के पैनल के पुनर्गठन हेतु इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम सुमित्रा कादियान ने बताया कि शिक्षक (सेवानिवृत्त शिक्षक सहित), सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी एवं वरिष्ठ नागरिक, एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थी एवं शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, चिकित्सक, विद्यार्थी एवं विधि के छात्र, गैर-राजनीतिक सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य, महिला स्वयं सहायता समूहों के सदस्य, अच्छे आचरण वाले शिक्षित बंदी व अन्य उपयुक्त व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं। संवाद