फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जागरूकता अभियान से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Wed, 17 Dec 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय के बाहर पौधरोपण जागरूकता अभियान चलाते सीएसआई अनिल नैन व अन्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्वच्छ सर्वेक्षण-2025 के तहत नगर निगम की ओर से मंगलवार को वार्ड नंबर-15 स्थित नगर निगम कार्यालय परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य कार्यालय परिसर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ हरित क्षेत्र का विस्तार करना और आमजन को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान सेल्फी प्वाइंट पर पौधे हाथों में लेकर रेलवे रोड से गुजर रहे नागरिकों को अधिक से अधिक पौधरोपण करने का संदेश दिया गया। निगम टीम ने लोगों से अपने आसपास हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने की अपील की। पौधरोपण के बाद तख्तियों और बैनरों के माध्यम से नागरिकों को सिंगल यूज पॉलीथिन का प्रयोग न करने, जल संरक्षण अपनाने और स्वच्छ जीवनशैली को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत इस तरह के कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य केवल स्वच्छता तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी जन आंदोलन का रूप देना है। कार्यक्रम में सीएसआई अनिल नैन, स्वच्छ भारत मिशन के सलाहकार लोकेश सेन, आईसी एक्सपर्ट आकाश कुमार, एसआई बिट्टू, मुक्ता सहित नगर निगम की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें