यमुनानगर। गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज के विज्ञान विभाग की ओर से इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल के सहयोग से राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह का आयोजन किया गया। यह सप्ताह 12 से 16 दिसंबर तक मनाया गया, जिसका उद्देश्य छात्राओं और शिक्षकों में ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम ऊर्जा बचाओ, भविष्य सुरक्षित करो रखी गई।
कॉलेज की निदेशक डॉ. वरिंदर गांधी ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को ऊर्जा के विवेकपूर्ण उपयोग और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरित करते हैं। प्राचार्या डॉ. सुखविंदर कौर ने कहा कि दैनिक जीवन में छोटे-छोटे प्रयास भी ऊर्जा बचत और सतत विकास की मजबूत नींव रखते हैं।