फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: यमुना मंदिर के बाहर मांस का टुकड़ा फेंक माहौल खराब करने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र के टापू कमालपुर में शरारती तत्वों ने बकरीद पर कुर्बानी देने के बाद मांस के टुकड़े को निर्माणाधीन यमुना मंदिर के बाहर फेंक दिया। आरोप है कि ऐसा कर शरारती तत्वों ने गांव का माहौल खराब करने का प्रयास किया। देखते ही देखते मंदिर के बाहर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने विशेष समुदाय के दो युवकों पर मांस फेंकने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी। सदर थाना पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

टापू कमालपुर निवासी पंकज कुमार ने बताया कि सोमवार को मुस्लिम समुदाय बकरीद का त्योहार मना रहा था। दोपहर बाद जब सभी गांव में मौजूद थे। तभी उन्हें पता चला कि गांव में यमुना के किनारे बन रहे मंदिर के बाहर किसी शरारती तत्व ने जानबूझ कर मांस के टुकड़े फेंक दिए हैं। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उन्हें मंदिर के पास मांस का टुकड़ा मिला। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पूछताछ में पता चला कि गांव के ही असरुद्दीन व नूर मोहम्मद ने ही माहौल खराब करने का प्रयास किया है। ग्रामीण पंकज की ओर से दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को नामजद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें