फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चार दिन नहीं चलेगी अमृतसर दरभंगा जननायक एक्सप्रेस

Sat, 29 Jun 2024 06:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। अमृतसर से दरभंगा के बीच चलने वाली जननायक एक्सप्रेस एक से पांच जुलाई तक रद्द रहेगी। इसका दोनों तरफ संचालन नहीं होगा। रेलवे ने ट्रेनों को रद्द करने का ये निर्णय उत्तर प्रदेश में गोंडा सेक्शन पर इंटरलॉकिंग के चलते लिया है। इंटरलॉकिंग के चलते रेलवे को इस सेक्शन पर ब्लॉक लेना पड़ा है। ये काम कई दिन चलेगा, जिसका असर यहां से गुजरने वाली ट्रेनों पर पड़ेगा। इसी वजह से रेलवे ने इस सेक्शन पर पांच दिन के ब्लॉक के कारण कुछ गाड़ियां पूर्ण व आंशिक रूप से रद्द की हैं। इसमें अमृतसर दरभंगा अमृतसर जननायक एक्सप्रेस भी शामिल है। वहीं 30 जून तक ये ट्रेन रूट बदलकर चलाई जाएगी। इस दौरान यह ट्रेन सीतापुर, गोण्डा के रास्ते मनकापुर जाने की बजाए वाया लखनऊ, अयोध्या कैंट, अध्योध्या धाम से मनकापुर होते हुए दरभंगा जाएगी। इसे लेकर रेलवे ने अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अमृतसर से दरभंगा के बीच चलने वाली गाड़ी 15211-12 जननायक एक्सप्रेस अंबाला सहारनपुर रूट की सबसे व्यस्त गाड़ियों में से एक है। प्रतिदिन चलने वाली यह ट्रेन 12 महीने फुल चलती है। पूर्ण अनारक्षित होने के कारण पूर्वी उत्तरप्रदेश व बिहार से आने वाले श्रमिकों की हर दिन इसमें भीड़ रहती है। ऐसे में इसका संचालन न होने से लोगों को काफी परेशानी होगी। धान के सीजन में बिहार व उत्तरप्रदेश से बड़ी संख्या में श्रमिक हरियाणा, पंजाब आ रहे हैं। इस ट्रेन का संचालन न होने से यहां कुछ दिन श्रमिकों की भारी दिक्कत झेलनी पड़ेगी।

इनसर्ट


तीन जुलाई तक जनशताब्दी व श्रीगंगानगर हरिद्वार एक्सप्रेस का नहीं होगा संचालन

-लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस का रूट भी बदला, अंबाला तक चलेगी ऊना हिमाचल


संवाद न्यूज एजेंसी

जगाधरी। मरम्मत कार्यों के चलते रेलवे ने मुरादाबाद के रुड़की सेक्शन पर ब्लॉक लिया है। ब्लॉक के चलते रेलवे को कई गाड़ियों का संचालन रोकना पड़ रहा है। चूंकि दिन में कार्य होने के कारण ट्रेनों का यहां से संचालन नहीं किया जा सकता है। ऐसे में सभी गाड़ियां प्रभावित होंगी और अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चलेंगी। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इस रूट की करीब तीन दर्जन गाड़ियां पूर्ण व आंशिक रूप से रद्द की हैं। जिसमें यमुनानगर जगाधरी स्टेशन से गुजरने वाली दोनों तरफ की छह गाड़ियां शामिल हैं।
विज्ञापन

रेलवे ने इसे लेकर अधिसूचना जारी की है। जिसके अनुसार अमृतसर हरिद्वार जनशताब्दी सुपरफास्ट, श्रीगंगानगर हरिद्वार और ऊना हिमाचल हरिद्वार एक्सप्रेस का संचालन कुछ दिनों के लिए रोक दिया है। इस दौरान जनशताब्दी व श्रीगंगानगर ट्रेनें पूर्ण रूप से रद्द की गई हैं। जबकि ऊना हिमाचल एक्सप्रेस आंशिक रूप से रद्द की गई हैं। अमृतसर हरिद्वार अमृतसर गाड़ी संख्या 12053-54 जनशताब्दी एक्सप्रेस 28 जून से तीन जुलाई तक रद्द की गई है। जबकि श्रीगंगानगर से हरिद्वार के बीच चलने वाली 14815-16 इंटरसिटी एक्सप्रेस भी तीन जुलाई तक रद्द रहेगी। वहीं ऊना हिमाचल से हरिद्वार के बीच चलने वाली 04501-02 स्पेशल एक्सप्रेस अपने आंशिक रूप से रद्द की गई है। इस दौरान 04502 एक्सप्रेस दो जुलाई तक और 04501 एक्सप्रेस तीन जुलाई तक रद्द रहेगी। वहीं इस दौरान चंडीगढ़ से लखनऊ के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 15011-12 एक्सप्रेस का रूट बदला गया है। दो जुलाई तक यह ट्रेन सहारनपुर से मुरादाबाद के बीच रद्द रहेगी। इस दौरान इस संचालन सहारनपुर वाया मेरठ से मुरादाबाद किया जाएगा।
-
वर्जन
रेल ट्रैक व स्टेशन के बीच मरम्मत चल रही है। जिसके चलते रेलवे ने गोण्डा व रुड़की सेक्शन पर ब्लॉक लिया है। इस कारण कुछ गाड़ियां पूर्ण व आंशिक रूप से रद्द कर कुछ के रूट बदले गए हैं। मरम्मत पूरी होने पर निर्धारित रूट व समय से गाड़ियों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

एनके झा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें