फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तीन दिन बाद नहर से मिला अमित का शव

Mon, 29 Sep 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बाडी माजरा पुल से गत वीरवार को पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगाने वाले अमित (24) का शव शनिवार देर शाम गांव धनौरा के पास नहर से बरामद हो गया। गोताखोरों की टीम ने शव का नहर के पानी से बाहर निकाला, जिसकी पहचान परिजनों ने अमित के तौर पर की। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
तीर्थनगर निवासी अमित कुमार ने वीरवार सुबह करीब आठ बजे पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा दी थी। उसे ऐसा करते देख आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। तब से नहर में एसडीआरएफ व स्थानीय गोताखोरों की टीम अमित की तलाश कर रही थी। परिजन भी नहर किनारे पहरा दे रहे थे।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम अमित के परिवार के सदस्य ने गांव धनौरा समीप नहर में शव देखा। उससे सूचना पाकर गोताखाोर अमर सिंह की टीम मौके पर पहुंची। अमर सिंह की टीम ने शव को नहर के पानी से बाहर निकाला। तीन दिन तक पानी में रहने के कारण शव गल चुका था।
विज्ञापन

इसके बाद भी परिजनों ने उसकी शिनाख्त अमित के तौर पर की। परिजनों के मुताबिक अमित कई साल पहले उसके माता-पिता का देहांत हो चुका था। इसके बाद से वह मानसिक परेशान था और अपने भाई के साथ रहता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें