फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप, केस

Mon, 11 Dec 2023 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। थाना बिलासपुर पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर चंडीगढ़ में रहने वाले वर्ल्ड वीजा एडवाइजर के एमडी कुशपाल सिंह, ईशा पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। यह केस रामपुर जट्टान गांव के साहिल की शिकायत पर दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

रामपुर जट्टान गांव के साहिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह विदेश जाना चाहता है। इस दौरान उसे पता चला कि वर्ल्ड वीजा एडवाइजर के एमडी कुशपाल सिंह, ईशा विदेश भेजने का कार्य करते हैं। इस पर उसने पिता शमशेर व अपने भाई चेतन के साथ उनसे संपर्क किया। तो आरोपियों ने कहा कि वे उसे ऑस्ट्रेलिया का स्टडी वीजा दिलवा देंगे। इसके लिए 4 लाख 70 हजार रुपये देने हाेंगे। इस पर उसने रुपये और कागजात आरोपियों को दे दिए थे। कई दिन बाद जब वीजा नहीं आया तो उसने आरोपियों से संपर्क किया। आरोपियों ने उसे बताया कि जल्द ही वीजा उन्हें मिल जाएगा। उसके कुछ दिन बाद फिर से जब आरोपियों से बात हुई तब वे टालमटोल करने लगे। शक होने पर उसने आरोपियों से रुपये लौटाने को कहा। किसी तरह से आरोपियों ने 70 हजार रुपये तो वापस कर दिये लेकिन चार लाख रुपए वापस नहीं किए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें