फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे तीनों निगम कार्यालय

Tue, 31 Mar 2026 03:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर के तीनों नगर निगम कार्यालय आज खुले रहेंगे, ताकि लोग अपने प्रॉपर्टी टैक्स, किराया और जुर्माना आदि समय पर जमा कर सकें। ये जानकारी नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 के अंतिम दिन मंगलवार को महावीर जयंती का अवकाश होने के बावजूद नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्यालय खोलने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह चौक स्थित नगर निगम कार्यालय, जगाधरी स्थित नगर निगम कार्यालय व कन्हैया साहिब चौक स्थित नगर निगम कार्यालय के नागरिक सुविधा केंद्रों में आम दिनों की तरह कार्य जारी रहेगा। नागरिक सुविधा केंद्रों के अलावा कर संग्रह से संबंधित सभी शाखाएं, जिनमें लेखा शाखा, संपत्ति कर शाखा, स्टोर शाखा और आयकर प्रकोष्ठ भी दिन भर खुली रहेंगी और पूर्णतः कार्यरत रहेंगी। नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने शहरवासियों से अपील की कि जिन लोगों का प्रॉपर्टी टैक्स या अन्य निगम देय बकाया है, वे मंगलवार को अवकाश होने के बावजूद इस सुविधा का लाभ उठाकर अपना भुगतान अवश्य करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें