फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, बरामदगी को लेकर दबाव बरकरार

Tue, 31 Mar 2026 03:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यासपुर। खंड के गांव पीपलीवाला से लापता युवती के मामले में नया मोड़ सामने आया है। युवक-युवती की ओर से हाईकोर्ट में दायर विवाह व लिव-इन से जुड़ी याचिका को सोमवार को खारिज कर दिया गया। बताया जा रहा है कि न्यायालय में प्रस्तुत किए गए दस्तावेज अधूरे थे, जिसके चलते याचिका पर सुनवाई आगे नहीं बढ़ सकी।इस फैसले के बाद क्षेत्र में पहले से जारी तनाव के बीच ग्रामीणों ने राहत जताते हुए प्रशासन का धन्यवाद किया है। हालांकि युवती की बरामदगी को लेकर लोगों की चिंता अब भी बनी हुई है।
विज्ञापन

इस मामले को लेकर रणजीतपुर क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण लगातार विरोध जता रहे हैं। एक दिन पहले रविवार को लोगों ने व्यासपुर के शिव चौक और बस स्टैंड पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया था। इससे पहले भी ग्रामीण तीन बार एकत्रित होकर युवती को जल्द बरामद करने की मांग उठा चुके हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि रणजीतपुर क्षेत्र के ही एक युवक द्वारा युवती को बहला-फुसला कर घर से ले जाया गया। घटना के बाद से परिजन और गांव के लोग पुलिस से लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 26 मार्च को भी बड़ी संख्या में लोग रणजीतपुर पुलिस चौकी पहुंचे थे, जहां पुलिस ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया था। निर्धारित समय बीतने के बाद भी युवती का कोई सुराग नहीं मिलने पर लोगों में नाराजगी बढ़ती गई। हालांकि अब न्यायालय के फैसले के बाद ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि पुलिस प्रशासन मामले में तेजी लाएगा और युवती को सुरक्षित बरामद किया जाएगा। क्षेत्र के सुल्तान सिंह, होशियार सिंह धनौरा, अमित, रोहित, प्रवीन, नरेश कुमार, संजय कुमार और जगीर सिंह सहित अन्य लोगों ने कहा कि उन्हें पुलिस और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। कानून सभी के लिए समान है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई होनी चाहिए। संवाद

वर्जन:
युवती की तलाश के लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित की गई हैं। संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और तकनीकी माध्यमों से भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है। जल्द ही युवती को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हरविंद्र सिंह, डीएसपी, व्यासपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें