संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिला सचिवालय में लगाए गए समाधान शिविर में नगराधीश पीयूष गुप्ता के समक्ष सात शिकायतें आई। सभी शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया।
थापर कॉलोनी निवासी एसएस दुआ ने सीवरेज व नालियों में ब्लॉकेज की समस्या रखी। जगाधरी निवासी चेतन कुमार ने वन विभाग की जमीन को लेकर शिकायत रखी, खारवन निवासी नरेश कुमार व नगला निवासी धर्मेन्द्र ने पुलिस संबंधित समस्या रखी। इसी प्रकार यमुनानगर निवासी विपिन चंद शर्मा ने परिवार पहचान पत्र ठीक करवाने बारे समस्या रखी। सभी मौके पर समाधान किया गया।