गांव में आयोजित सम्मान समारोह में मौजूद सरपंच सोनिया रानी, सरपंच प्रतिनिधि व ग्रामीण। स्वयं
सरस्वतीनगर। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में सबका साथ-सबका विकास की मुहिम के तहत हल्का साढौरा के गांव कुलचंदू की ग्राम पंचायत गांव के चहुंमुखी विकास की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। ग्रामीणों द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सरपंच सोनिया रानी ने कहा कि पंचायत ने सभी धर्म, संप्रदाय और जातियों के मान-सम्मान के साथ समान विकास का संकल्प लिया है। उन्होंने बताया कि गांव में सीवरेज, गली-नालियों और पेयजल व्यवस्था से जुड़े कार्य सुचारु रूप से कराए जा रहे हैं। हाल ही में श्मशान घाट की बाउंड्री वॉल, शेड और रास्ते को पक्का किया गया है। गांव की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और अवैध कब्जे शांतिपूर्वक हटाए जा रहे हैं। स्ट्रीट लाइट और फिरनी मार्ग का कार्य भी पूरा हो चुका है।