फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को खिलाई एल्बेंडाजोल की गोली

Wed, 12 Feb 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुसिंबल में मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। प्राचार्य सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में विद्यार्थियों को कृमि रोग मुक्ति के लिए एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई।
प्राचार्य ने बताया कि निजी सफाई न रखना, खुले में शौच जाना, नंगे पैर घूमना, दूषित जल पीना इत्यादि कारणों से पेट में कीड़े हो जाते हैं। पेट में कीड़े होने से खून की कमी, थकान, आंखों की कमजोरी सहित अन्य बीमारियां लग जाती हैं। प्राचार्य ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र मुसिंबल से डॉ. किरण की देखरेख में विद्यार्थियों को दवाई खिलाई गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कृमि रोग से बचने के लिए हमें अपने शरीर सहित आसपास सफाई रखनी चाहिए। फल व सब्जियों का प्रयोग अच्छी तरह धोकर करना चाहिए। खाना ढककर रखना चाहिए, खाने से पहले और बाद में अच्छे से हाथ धोने चाहिए। शौच के बाद हमेशा हाथ साबुन से धोने चाहिए। प्रवक्ता गणेश ने बताया कि यदि बच्चे स्वस्थ होंगे तभी उनका शारीरिक व मानसिक विकास हो सकता है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से कृमि संक्रमण की रोकथाम के लिए 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों के लिए आंगनबाड़ी व विद्यालयों में निशुल्क दवा दी जाती है। इस दौरान डॉ. किरण के नेतृत्व में सुदेश व पूजा ने विद्यार्थियों को अच्छे व बुरे स्पर्श के बारे जानकारी दी। इस दौरान रणधीर, प्रदीप कुमार, अनुराधा, सुनीता देवी, सुरेश कुमार, पूर्णचंद, सुशील कुमार, नीरज सहित सभी विद्यार्थी व स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें