रादौर। ज्योतिबा फुले राजकीय महाविद्यालय की अक्षिता ने राज्य स्तरीय शिविर के दौरान पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की ओर से डलहौजी में पांच दिवसीय स्टेट लेवल यूथ रेडक्रॉस शिविर हुआ। इसमें हरियाणा से 12 महाविद्यालय की टीमों ने हिस्सा लिया। राजकीय महाविद्यालय रादौर की अक्षिता ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय लौटने पर अक्षिता का स्टाफ ने स्वागत किया। प्राचार्य डॉ. एसके सिंह ने बधाई दी। मौके पर यूथ रेडक्रॉस काउंसलर डॉ. रिंकू शर्मा व स्टाफ मौजूद रहा। संवाद