फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अनाज मंडी में गेहूं चोरी करते प्रवासी मजदूर पकड़े

Mon, 13 Apr 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
व्यासपुर अनाज मंडी में चोरी कर कपड़ों में बांधी गई गेहू। संवाद
विज्ञापन
व्यासपुर। स्थानीय अनाज मंडी में रविवार को कुछ प्रवासी मजदूरों को गेहूं की चोरी करते हुए पकड़ लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के सदस्य मौके पर पहुंचे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। किसान नेता सतेंद्र सिंह फेरूवाला ने बताया कि इन दिनों मंडी में गेहूं की आवक काफी बढ़ गई है। मंडी में किसानों की फसल के ढेर लगे हुए हैं, जिसका फायदा उठाकर कुछ प्रवासी मजदूर चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर रहे थे। कुछ मजदूर कपड़े में गेहूं भरकर चोरी से बाहर ले जाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान मंडी में मौजूद किसानों को उन पर शक हुआ। तलाशी लेने पर उनके पास से गेहूं बरामद हुआ। इसके बाद उन्हें वहीं रोककर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने तक यूनियन के सदस्यों और किसानों ने तीन आरोपियों को पकड़ कर रखा। जबकि उनके कुछ अन्य साथी मौके से भागने में सफल हो गए। किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के सदस्य सतेंद्र ने बताया कि मंडी में किसानों की मेहनत की फसल रखी हुई है। इस तरह की चोरी की घटनाएं किसानों के लिए बड़ी चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि मंडी में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाना चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि उनके फरार साथियों की तलाश भी की जाएगी। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि मंडी में सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाएं।

व्यासपुर अनाज मंडी में चोरी कर कपड़ों में बांधी गई गेहू। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें