फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दिवाली के बाद भी हवा जहरीली, 219 पहुंचा एक्यूआई

विज्ञापन
जगाधरी में अबांला रोड पर झाड़ू लगाने के दौरान उड़ती धूल। संवाद
विज्ञापन
जगाधरी। दिवाली के बाद भी जिले की हवा में प्रदूषण का स्तर सामान्य नहीं हो पाया है। शुक्रवार को जिले में एक्यूआई 219 दर्ज किया गया। करीब 10 दिन से हवा की गुणवत्ता खराब है। हालांकि दिवाली की रात के मुकाबले प्रदूषण के स्तर में कमी आई है लेकिन हवा अब भी सेहत के लिए नुकसानदायक बनी हुई है। शुक्रवार शाम को मौसम में बदलाव के साथ आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी बादल छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन

विशेषज्ञों के अनुसार जिले में इन दिनों हवा से उड़ती धूल और खुले में जलाया जा रहा कचरा प्रदूषण बढ़ने के प्रमुख कारण हैं। इस बार पराली जलाने के मामले सामने नहीं आए हैं लेकिन शहर के विभिन्न हिस्सों में कचरा जलाने की घटनाएं थम नहीं रही हैं। इसके कारण हवा की गुणवत्ता लगातार प्रभावित हो रही है। प्रदूषण का असर लोगों की सेहत पर भी दिखा रहा है। लोगों को आंखों में जलन, खुजली, जुकाम और एलर्जी जैसी समस्याएं हो रही हैं। वहीं त्वचा पर लाल चकते, धब्बे और मुहासे होने की शिकायतें भी बढ़ रही हैं। सुबह और शाम के समय बाहर निकलने वाले लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे संबंधी शिकायत लेकर लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। सिविल अस्पताल की ओपीडी में हर दिन करीब 200 मामले आ रहे हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी प्रदीप सिंह का कहना है कि प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। शहर में प्रदूषण बढ़ने के कई कारण हैं। सड़कों पर उड़ रही धूल भी प्रदूषण का बड़ा कारण है।

जगाधरी में अबांला रोड पर झाड़ू लगाने के दौरान उड़ती धूल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें