फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद के पहले दिन बारिश ने बढ़ाईं मुश्किलें, तिरपाल से ढका

विज्ञापन
agriculture - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
जगाधरी। लॉकडाउन के बीच सोमवार को गेहूं खरीद शुरू हुई, लेकिन पहले दिन ही शाम को बारिश ने किसानों की मुसीबत बढ़ा दी। कोरोना के चलते सरकार की तरफ से हर दिन के लिए 100 किसानों को ही मंडियों में गेहूं लेकर पहुंचने की अनुमति दी गई है। पहले दिन किसानों को फसल बेचने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी पोर्टल पर किसानों का सटीक ब्योरा न दिखाना बना। जिस कारण कई किसानों को बैरंग लौटना पड़ा। वहीं मौसम ने भी किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी। शाम को शुरू हुई तेज बारिश के कारण किसानों की फसल भीग गई। वहीं मंडियों में भी तिरपाल ढककर गेहूं बचाने का प्रयास किया गया। लगभग सभी अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों पर एक जैसे हालात दिखाई दिए।
विज्ञापन

सरस्वतीनगर। यहां भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना, राम सिंह, जोगिंद्र सिंह, धर्मपाल व मोहन लाल ने कस्बे की अनाज मंडी का दौरा किया। पहले दिन ही किसानों और आढ़तियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। किसान सुबह ही मंडी में गेहूं लेकर पहुंच गए थे। लेकिन उनकी फसल की खरीद नहीं हो पाई। किसानों ने बताया सरकार के आदेशानुसार मेरी फसल मेरा ब्योरा पर अपनी फसल का रजिस्ट्रेशन करवाया है। लेकिन जब वह मंडी में अनाज लेकर आए तो मार्केट कमेटी के पोर्टल पर किसान का नाम नहीं दिखा। जिस कारण किसान की गेहूं की बिक्री नहीं हो सकी। अनाज मंडी एसोसिएशन प्रधान मांगेराम गुंदियानी, अक्षय अग्रवाल, प्रदीप नरेश सैनी आदि आढ़तियों ने बताया कि उन्होंने निर्देशानुसार तीन-तीन किसानों को बुलाया था। जिन्होंने अपनी फसल का रजिस्ट्रेशन करवाया हुआ है। हैफेड निरीक्षक मनीष कुमार ने बताया की कुल 8190 मीट्रिक टन अनाज पहुंचा। हैफेड द्वारा 170 मीट्रिक टन अनाज खरीदा गया है। उनके अंतर्गत 6 राइस मिल्स थी और 31 किसानों ने वहां अपनी फसल पहुंचायी। सभी की फसल आज हैफेड द्वारा खरीदी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें