फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कृषिमंत्री ने गांवों का दौरा कर सुनीं लोगों की समस्याएं

Sat, 11 Jan 2025 09:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
ग्रामीणों को संबो​धित करते कृ​षि मंत्री श्याम सिंह राणा। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
यमुनानगर। कृषि एवं किसान कल्याण, मत्स्य व पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने सांगीपुर, सढूरा, पूर्णगढ़, बुबका, रतनगढ़ माजरा, भगवानगढ़, फतेहगढ़ व ठसका गांवों में दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सभी वर्गों को साथ लेकर हरियाणा को और आगे ले जाने का काम किया जाएगा। प्रदेश सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कृतसंकल्प है।
विज्ञापन

भाजपा ने अपने शासनकाल में सभी विधानसभा क्षेत्रों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए हैं और आगे भी इसी नीति पर चल विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो विकास कार्य रह गए हैं या अधूरे हैं, उन सभी विकास कार्यों को जल्द पूरा कर दिया जाएगा ताकि जनता को उनका लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा हर क्षेत्र में हर वर्ग के हित में योजनाएं बनाई जा रही हैं तथा महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में भी विशेष रूप से कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मौके पर डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार, बीडीपीओ श्याम लाल, मंडल अध्यक्ष हैप्पी खेड़ी, महामंत्री सतीश सैनी, जिला सचिव ओबीसी मोर्चा बलराम सैनी, मंडल सचिव युवा मोर्चा लाभ सिंह सैनी, सांगीपुर के सरपंच नायब सिंह, सढूरा के सरपंच जसविंद्र सिंह, पूर्ण गढ़ के सरपंच सीमा देवी, बुबका के सरपंच सुरेश देवी, भगवानगढ़ के सरपंच रणजीत सिंह, रतनगढ़ की सरपंच मंजु बाला, फतेहगढ़ की सरपंच नीलम देवी, पंच प्रवेश कुमार व साहब सिंह, बीजेपी कार्यकर्ता बलराम, मुकेश, अनीत कश्यप, सोहनलाल, डॉ. ऋषि पाल सैनी, समय सिंह, सुरेंद्र शर्मा, ऋषिपाल, विनोद राणा, सुशील मौजूद रहे।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें