रादौर। कृषि मंत्री श्याम राणा ने मंगलवार की देर शाम रादौर की नई अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होंने धान की सरकारी खरीद के कार्यों की समीक्षा की। मंत्री ने ऑनलाइन गेट पास, इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौल, किसानों के शीघ्र भुगतान, स्वच्छता व्यवस्था व शिकायत निवारण प्रणाली का जायजा लिया।
उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों व आढ़तियों की शिकायतें तुरंत उच्चाधिकारियों से समन्वय कर हल की जाएं, ताकि किसी को असुविधा न हो। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि धान की खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, व्यवस्थित व समयबद्ध हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। इस दौरान मार्केट कमेटी सचिव राजीव चोपड़ा, आढ़ती सुशील बत्रा, सुभाष कांबोज, राइस मिलर एसोसिएशन अध्यक्ष अजयेश गोयल मौजूद रहे।