फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नर्गिस ने जीता मिस फ्रेशर का खिताब

Thu, 02 Oct 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विजेता प्रतिभागियों के साथ शिक्षिकाएं। संस्थान
विज्ञापन
यमुनानगर। हिंदू कन्या महाविद्यालय जगाधरी में कला विभाग की छात्राओं के लिए कला उत्सव कार्यक्रम कराया गया। इसका आयोजन काॅलेज प्राचार्या मोनिका खुराना की अगुवाई में हुआ। डाॅ. पिंकी व रितु की देखरेख में छात्राओं के बीच कैटवॉक, गायन, नृत्य व भाषण प्रतियोगिताएं हुईं। इन प्रतियोगिताओं के जरिए कला विभाग प्रथम वर्ष की छात्रा नर्गिस ने मिस फ्रेशर, आरुषि ने मिस टैलेंटिड, आंचल ने मिस गायिका, आस्था ने मिस ऑलराउंडर का खिताब जीता। प्राचार्या मोनिका खुराना ने कहा कि कला-उत्सव छात्राओं के मन में सकारात्मक ऊर्जा व मित्रता का संचार करते हैं। प्रतियोगिताओं में निर्णायक के तौर पर वीनू गोयल व डाॅ. अंकिता उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें