फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कृषि मंत्री ने धान खरीद का लिया जायजा, मशीन से नमी भी जांची

Sat, 04 Oct 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सरस्वतीनगर की अनाज मंडी में धान खरीद का जायजा लेते कृ​षि मंत्री श्याम सिंह राणा। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने शनिवार काे सरस्वती अनाज मंडी में पहुंच कर धान खरीद एवं उठान का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि किसान को धान की फसल बेचने में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


कृषि मंत्री ने निरीक्षण के बाद कहा कि किसानों की फसल का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदा जाएगा। किसान को फसल बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य है, जहां पर किसानों की सबसे अधिक फसलें एमएसपी पर खरीद की जा रही है। वह प्रदेश की सभी अनाज मंडियों का दौरा कर धान की फसल के उठान के बारे जानकारी ले रहे हैं। जिस मंडी में धान की फसल के खरीद एवं उठान कार्यों में दिक्कत आ रही है वहां पर अधिकारियों द्वारा आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने किसान से आह्वान किया फसलों को सुखाकर व साफ करके मंडी में लाए ताकि उनकी फसल को सरकारी एजेंसियों द्वारा एमएसपी पर खरीद किया जा सकें। कृषि मंत्री ने स्वयं धान की ढेरियों पर जाकर नमी को जांच की। उन्होंने मंडी आढ़तियों और किसानों की समस्याएं भी सुनी। उन्होंने अधिकारियों से मंडियों में अब तक हुई आवक, खरीद, उठान, गेट पास, ट्रांसपोर्टेशन सहित अन्य विषयों के बारे में फीडबैक रिपोर्ट भी ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें