फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्लाईवुड फैक्टरियों में कृषि व जीएसटी विभाग ने मारा छापा

Tue, 12 May 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
यमुनानगर की प्लाईवुड फैक्टरी में जांच करती जीएसटी की टीम। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। प्लाईवुड और वुड आधारित उद्योगों में कृषि योग्य यूरिया के संभावित दुरुपयोग की रोकथाम के लिए सोमवार को कृषि विभाग और जीएसटी विभाग की संयुक्त टीम ने जिले में कई फैक्टरियों पर छापा मारा।
विभागीय टीमों के पहुंचते ही कारोबारी अपने दस्तावेज जुटाने में लग गए।निरीक्षण के दौरान टीमों ने फैक्ट्रियों में यूरिया के भंडारण, उपयोग और खरीद से संबंधित रिकॉर्ड व बिलों की जांच की। जांच में पता चला कि संबंधित उद्योगों ने कुल 7515 बैग टेक्निकल ग्रेड यूरिया की खपत दिखाई है। अधिकारियों ने उद्योग संचालकों द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का मिलान कर स्थिति की पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय रिपोर्ट के अनुसार जांच के दौरान किसी भी इकाई में कृषि योग्य यूरिया भंडारण नहीं मिला। सभी इकाइयों में टेक्निकल ग्रेड यूरिया से संबंधित दस्तावेज निरीक्षण टीम के समक्ष प्रस्तुत किए गए। संयुक्त कार्रवाई में कृषि विभाग और जीएसटी विभाग के अधिकारियों की दो अलग-अलग टीमें शामिल रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें