फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के हित में नहीं अमेरिका के साथ कृषि समझौता : चढ़ूनी

Sat, 07 Mar 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। भारतीय किसान यूनियन की ओर से 23 मार्च को होने वाली अनाज मंडी पीपली में आक्रोश रैली की तैयारी के संबंध मं भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी शुक्रवार को ब्लॉक रादौर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दावा किया अमेरिका के साथ कृषि समझौता किसानों के हित में नहीं है।
चढूनी ने गांव दामला, चमरोड़ी, गुमथला, लक्सीबांस, अलाहर, खजूरी, चमरोड़ी, खेड़ी लक्खा सिंह, गुंदियाना में ग्रामीणों की जनसभाओं को संबोधित किया। चढूनी ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार अमेरिका से कृषि समझौते कर देश के किसान को बर्बाद करना चाहती है। यदि अमेरिका से जीरो प्रतिशत टैक्स पर सामान भारत में आएगा, तो भारत के किसानों की फसले कोड़ियों के भाव बिकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका में हजारों एकड़ के किसान हैं। भारत में लगभग दो एकड़ का किसान है। उन्होंने किसानों को 10 मार्च को रादौर में आयोजित होने वाली ट्रैक्टर रैली में अधिक से अधिक संख्या में ट्रैक्टर लेकर तहसील में पहुंचने का आह्वान किया। वहीं उन्होंने 23 मार्च को पीपली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर निमंत्रण देंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजू गुंदियाना, सुरेश पाल भागू माजरा, पपल गुंदियाना, नवाब सिह, ईश्वर टोपरा, सुखविंद्र झगूड़ी, रमेश, मांगेराम, सुभाष खजूरी, सहदेव शर्मा, लाभ सिंह, बिंदर, विक्की पलाका मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें