फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: किशोर को बातों में उलझाकर गल्ले से 400 रुपये उड़ाए

Sat, 07 Mar 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। थाना गांधी नगर क्षेत्र में अली नगर अंडरपास के पास गोलगप्पे की रेहड़ी लगाने वाले किशोर को बातों में उलझाकर उसके गल्ले से करीब 400 रुपये निकालकर भाग गए। शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने एक युवक को बाइक सहित पकड़ लिया और दूसरा आरोपी रुपये लेकर भाग गया। सूचना मिलने पर थाना गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले भोला ने बताया कि उसके मामा मोहित नवाब कॉलोनी में रहते हैं और उनके नाम से गोलगप्पे की रेहड़ी लगती है। वह भी मामा के साथ ही रहता है और रेहड़ी लगाने में मदद करता है। शुक्रवार को किसी कारण से मामा रेहड़ी लगाने नहीं आ सके तो वह खुद रेहड़ी लेकर अली नगर अंडरपास के पास पहुंच गया और सुबह से वहीं गोलगप्पे बेच रहा था।
विज्ञापन

भोला के अनुसार दोपहर करीब ढाई बजे बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। उनके पास कबाड़ बीनने वाली बड़ी बोरी भी थी। युवकों ने उससे गोलगप्पे का पानी पिलाने के लिए कहा। इस पर भोला ने कहा कि कम से कम 10 रुपये के गोलगप्पे लेने पर ही वह पानी देगा। इसी दौरान एक युवक ने मौका देखकर रेहड़ी पर रखा गल्ला खोल लिया और उसमें से करीब 400 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों बाइक पर सवार होकर भागने लगे। इस पर उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने एक आरोपी को बाइक के साथ पकड़ लिया। वहीं दूसरा आरोपी रुपये समेत भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है आरोपी से साथी की जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें