फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रवाल युवा मंच ने लॉकडाउन के 29वें दिन 200 लोगों को भोजन बांटा

विज्ञापन
जरूरतमंदों को भोजन वितरित करते मंच सदस्य। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
यमुनानगर लॉकडाउन के 29वें दिन अग्रवाल युवा मंच की ओर से 200 पैकट दिन के भोजन का वितरण किया गया। मंच के संरक्षक पंकज मित्तल, उप प्रधान अतुल गोयल, विनय बंसल ने भोजन के पैकेट वितरित किए। उन्होंने इस दौरान लोगों को कोरोना वायरस से फैली कोविड-19 नाम की बीमारी के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी और इस बीमारी से बचाव संबंधित बातों के बारे में भी प्रचार किया। उन्होंने लोगों को सोशल डिस्टेंस, सैनिटाइजर का प्रयोग और मुंह ढक कर के रखने बारे प्रेरित किया। आशीष मित्तल ने बताया कि आज का भोजन एडवोकेट सुदर्शन, रघुनन्दन लाल आर्य, शीनू आर्य गर्ग, रोहित आर्य के विशेष सहयोग से प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें