फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शहर में दस साल बाद होगी आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण

Sat, 08 Nov 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जगाधरी में डॉग शेल्टर का मुआयना करने नगर निगम के अ​धिकारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर में नगर निगम 10 साल बाद एक बार फिर से आवारा कुत्तों की नसबंदी करवाएगा। इसके साथ-साथ कुत्तों का टीकाकरण भी कराया जाएगा। नसबंदी व टीकाकरण के लिए नगर निगम ने निविदा प्रक्रिया पूरी करके एजेंसी को कार्यादेश दिया है। नगर निगम एजेंसी को प्रति कुत्ता 1500 रुपये का भुगतान करेगा।
कुत्ता पकड़ने के बाद उसे अंबाला रोड पर बनाए डॉग शेल्टर में रखा जाएगा। जहां उसकी नसबंदी व टीकाकरण करने के बाद एक सप्ताह तक उपचार दिया जाएगा। नगर निगम द्वारा कुत्तों की नसबंदी व टीकाकरण करने से कुत्तों की ओर से काटने की घटनाएं कम होंगी। साथ ही नगर निगम क्षेत्र में बढ़ रही कुत्तों की संख्या पर रोक लगाई जाएगी। इसके अलावा कुत्तों की समस्या के समाधान के लिए 7082410824 नंबर जारी किया है। कुत्ते पकड़वाने के लिए शहरवासी इस नंबर पर शिकायत कर सकते है।
विज्ञापन

कई माह से कुत्तों की नसबंदी व टीकाकरण के लिए निविदा प्रक्रिया चल रही थी। कई बार टेंडर रिकॉल किया गया। केवल एक ही फर्म ने टेंडर के लिए आवेदन किया था। नियम अनुसार सिंगल बिड आने पर एजेंसी को वर्क अलॉट नहीं किया जा सकता। अब एजेंसी को वर्क अलॉट किया गया है। जल्द ही कुत्तों को पकड़ने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
कुत्ते पकड़ने के बाद अंबाला रोड स्थित डॉग शेल्टर में पहुंचाए जाएंगे। जहां उनकी नसबंदी व टीकाकरण का कार्य कर उपचार दिया जाएगा। कुत्तों की नसबंदी व टीकाकरण से करने से शहर में उनकी संख्या बढ़ने पर रोक लगेगी। वहीं कुत्तों की ओर से काटने की घटनाओं पर अंकुश लगाया जाएगा। निगम अधिकारियों ने शहरवासियों से अपील की है कि दया और संवेदना के भाव से आगे आएं और सड़क पर रहने वाले आवारा कुत्तों को गोद लें।

2015 में हुई थी 16170 कुत्तों की नसबंदी
नगर निगम ने वर्ष 2015 में भी कुत्तों की नसबंदी व टीकाकरण कराया था। तब 16170 कुत्तों की नसबंदी करवाई गई थी। इस पर 1.42 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। इसके बाद नसबंदी नहीं हुई थी। कुत्तों की संख्या में बढ़ोतरी व काटे की घटनाओं की लगातार शिकायतें मिलने पर नगर निगम सदन में कुत्तों की नसबंदी करने का प्रस्ताव पास किया था।
विज्ञापन

कुत्तों के स्वास्थ्य पर एक सप्ताह रखेंगे नजर : धीरज कुमार
अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने बताया कि नगर निगम की ओर से अंबाला रोड पर डॉग शेल्टर बनाए गए हैं। डॉग शेल्टर की सफाई व अन्य व्यवस्था की जा रही है। डॉग शेल्टर का निरीक्षण करके वहां सभी व्यवस्थाएं कराने के मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह व मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल को निर्देश दिए गए हैं। डॉग शेल्टर में कुत्तों की नसबंदी व टीकाकरण के बाद पांच से सात दिन तक कुत्तों को उपचार दिया जाएगा। उपचार देने के बाद ही उन्हें छोड़ा जाएगा।

जगाधरी में डॉग शेल्टर का मुआयना करने नगर निगम के अधिकारी। प्रवक्ता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें