फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छेड़खानी के बाद युवती को पीटा, आठ नामजद

Wed, 12 Nov 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जमीन पर बनी कब्रों की जगह मकान बनाने के आरोप में वक्फ बोर्ड को शिकायत करने पर युवती को गांव के ही युवक ने छेड़खानी कर पीट दिया। साथ ही युवक व उसके साथी ने उसकी बहन से भी छेड़खानी की। महिला थाना पुलिस ने दो युवकों सहित उनके परिवार के आठ लोगों को विभिन्न धाराओं में नामजद किया है।
एसपी के नाम दी शिकायत में युवती ने बताया कि घर के सामने मस्जिद है। पास में वक्फ बोर्ड की जमीन है, जिस पर कब्रें बनी हैं। जून-2025 में इस जमीन पर गांव के ही नाजीर, यासीन, यूसफ, हनीफ, सादिक, आरीफ, सागर, मोहिन मकान बनाने लगे। उन्हें ऐसा करने से रोका, पर वह नहीं रुके। तब उनका वीडियो बनाया। साथ ही शिकायत वक्फ बोर्ड को दी।
विज्ञापन

वक्फ के अधिकारियों ने मौके पर आकर निर्माण रुकवाया। आरोप है कि यह लोग उसे व उसकी बहनों को गली से आते-जाते गालियां देने लगे और अश्लील इशारे व छेड़खानी करने लगे।
नौ नवंबर की दोपहर वह गली से जा रही थी। तब यूसफ ने उससे छेड़खानी की और अश्लील शब्द कहे। इस बात का विरोध किया तो यूसफ ने उससे मारपीट की। इसी शाम करीब पांच बजे जब उसकी 24 वर्षीय बहन पिता की दवा लेने बाजार में गई ताे वहां पहले से यूसफ व सादिक मौजूद थे, जिन्होने अश्लील ईशारे किए व अश्लील भाषा प्रयोग की।
विज्ञापन

साथ ही बहन से छेड़खानी की। तब इन लोगों से परेशान होकर महिला थाने में शिकायत दी। आरोप है कि शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। दस नवंबर की सुबह से यूसफ, सादिक व उनके परिवार से जान से मारने की धमकियां मिली। तब इन लोगों से छिपकर माता व बहनों के साथ पुलिस अधीक्षक के नाम शिकायत देने पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान नाजीर व सागर पीछा कर कोर्ट तक पहुंच गए थे। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल का कहना है कि मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें