फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्रतिमाओं की स्थापना कर किया हवन व भंडारा

Mon, 20 Apr 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
हवन में आहुतियां डालतीं नगर पालिका अध्यक्ष व अन्य। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। कस्बे के वार्ड एक के परशुराम चौक पर रविवार को भगवान परशुराम, हनुमान व भोलेनाथ की प्रतिमाओं की विधिवत स्थापना की गई। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ तीनों प्रतिमाओं की स्थापना के बाद हवन हुआ। हवन संपन्न होने पर भजन-कीर्तन किया गया। सभी आयोजनों के बाद भंडारा किया गया।
पूर्व संध्या पर शनिवार को कस्बे में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान भगवान परशुराम के अलावा हनुमान व भोलेनाथ की प्रतिमाओं की नगर परिक्रमा भी करवाई गई। कालका की विधायक शक्ति रानी शर्मा ने शोभायात्रा का शुभारंभ करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज का दायित्व है कि वह सभी समाज के लोगों साथ लेकर चले। समाज को जाति-बिरादरी में बंटने के बजाय एकजुट होकर सनातन धर्म को मजबूत करना चाहिए। एकजुट होकर चलने में ही समाज का उत्थान है।
विज्ञापन

समता योग आश्रम के पास शोभायात्रा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ किया गया। शोभायात्रा में भगवान परशुराम के जीवन प्रसंगों को दर्शाती कई आकर्षक झांकियां शामिल थीं। आकर्षक झांकियों और बैंडबाजों की धुन ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

समता योग आश्रम से शुरु होकर यह शोभायात्रा बाजार व मुख्य चौराहों से होती हुई शामपुर मार्ग के हनुमान मंदिर पर संपन्न हुई। शोभा यात्रा का फूल बरसाकर जोरदार स्वागत किया गया।इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष शालिनी शर्मा, मार्केट कमेटी के चेयरमैन नवीन भसीन, पार्षद डेजी शर्मा, सूरज बख्शी, रमेश बख्शी, सोमेश शर्मा, मोनू शर्मा, सोनू शर्मा, नरेश बख्शी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें