फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सरोवर में स्नान कर श्रद्धालुओं ने किया दीपदान

Wed, 18 Nov 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सफेद गऊ बच्छा मनोकामना मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। गोपाष्टमी के अवसर पर कपालमोचन सरोवर और गऊ बच्छा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने कपालमोचन सरोवर में स्नान कर दीपदान किया और गऊ बच्छा मंदिर में पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

पंडित सुभाष शर्मा ने बताया कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को गोपाष्टमी का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने गायों को चराना शुरू किया था। इसलिए इस दिन गौ माता के साथ बछड़े की पूजा करने का विशेष महत्व है। गोपाष्टमी पर गाय की सेवा और पूजन करने से भगवान श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-शांति व समृद्धि आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस दिन श्रद्धालु गौ माता को भोजन करवाते हैं और उनकी सेवा करते हैं। कपालमोचन सरोवर और गऊ बच्छा मंदिर की धार्मिक मान्यताओं के कारण यहां दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचते हैं। मान्यता है कि कपालमोचन सरोवर में स्नान करने से भगवान शिव को ब्रह्महत्या के दोष से मुक्ति मिली थी। महाभारत युद्ध के बाद पांडवों के यहां पहुंचने की भी धार्मिक मान्यता है। इसके अलावा गुरु नानक देव जी और दशम गुरु गोबिंद सिंह जी के आगमन से भी इस तीर्थ का विशेष धार्मिक महत्व जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें