फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: समरसता संकल्प यात्रा 25 को निकलेगी

Wed, 18 Nov 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बैठक के दौरान जानकारी देते भाजपा पदा​धिकारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
जगाधरी। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वे जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 25 नवंबर को जिले में समरसता संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा की तैयारी के लिए मंगलवार को सेक्टर-17 स्थित भाजपा जिला कार्यालय यमुना कमल में बैठक हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि बैठक में व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कार्यक्रमों के संयोजक कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि रादौर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा और वरिष्ठ भाजपा नेता नेपाल सिंह राणा यात्रा का स्वागत करेंगे। इसके बाद यात्रा महाराणा प्रताप चौक यमुनानगर पहुंचेगी। जगाधरी बस स्टैंड पर पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर व ऋषिपाल इंजीनियर और थाना छप्पर में पूर्व विधायक बलवंत सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें