फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एएफएसओ ने शिकायतकर्ताओं के खिलाफ निदेशक को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निदेशक ने दो दिन पहले यमुनानगर के एएफएसओ अवतार सिंह को निलंबित कर दिया था। वहीं अवतार सिंह ने अपने निलंबन काे गलत बताया है। इसके लिए एफएसओ की तरफ से विभाग के निदेशक को पत्र भी लिखा है। उनका कहना है जब मामले की जांच एसडीएम छछरौली के पास लंबित है और अभी पूरी नहीं हुई। इसलिए बिना किसी जांच व सबूत के उन्हें निलंबित कैसे किया जा सकता है।
निदेशक को भेजे पत्र में एफएसओ अवतार सिंह ने कहा कि गजेंद्र राणा ने उनके खिलाफ विभिन्न जगहों पर शिकायत की है, जबकि वर्तमान में वह डिपो धारक नहीं है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले पर पहले ही धोखाधड़ी का केस दर्ज है। इस मामले में वह न्यायालय से जमानत पर है। यह मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है। डिपो धारक एसोसिएशन के प्रधान समेत अन्य लोगों ने उनके खिलाफ जो शिकायत दी है वह सभी उनके कार्यक्षेत्र में नहीं आते। ऐसे में उनके द्वारा की गई शिकायत का कोई औचित्य नहीं बनता। अवतार सिंह ने आरोप लगाया कि शिकायतकर्ताओं ने जो एसोसिएशन बना रखी है वह भी फर्जी है। इस एसोसिएशन का कोई पंजीकरण नंबर नहीं है। कोई अधिकारी उनके डिपो की जांच न करे इसलिए एसोसिएशन के नाम पर उन्हें डराते हैं। उल्टा यही डिपो धारक अधिकारियों को मंथली देते हैं और उसके बदले में सरकार के लाखों रुपये का गबन करते हैं। अवतार सिंह ने शिकायत में कहा कि यमुनानगर में ज्वाइन करने के बाद उन्होंने मंथली प्रथा पर अंकुश लगा दिया था। इसलिए कुछ अधिकारी व कर्मचारी उनकी इस कार्यप्रणाली से असहज हो गए थे। जब उनके खिलाफ शिकायत दी गई थी तो उन्होंने डीएफएससी से कह कर सभी डिपो धारकों को पत्र लिखवाया था कि यदि किसी के पास उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का कोई सबूत है तो वह उसे कार्यालय में सौंपे। कोई भी उनके खिलाफ एक सबूत नहीं दे पाया। इसलिए उनके निलंबन को वापस लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं : गजेंद्र राणा
डिपो एसोसिएशन के उप प्रधान गजेंद्र राणा का कहना है कि उन्होंने कोई फर्जी एसोसिएशन नहीं बना रखी। सभी डिपो धारक एसोसिएशन के साथ हैं। बेवजह किसी के खिलाफ शिकायत नहीं दी गई है। हमारे पास सभी सबूत हैं। वह इस बारे में एसडीएम छछरौली से भी मिलकर अपने बयान दर्ज करवाएंगे। उनसे मांग की जाएगी कि जांच को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें