फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जवाहर नवोदय विद्यालय में परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र जारी

Sat, 21 Dec 2024 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6वीं में दाखिले के लिए होने वाली चयन परीक्षा (जेएनवीएसटी) 2025 का कार्यक्रम जारी हो चुका है। 18 जनवरी 2025 को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। ये जानकारी प्राचार्य सुरेंद्र सिंह शेखावत ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 80 सीटों पर प्रवेश के लिए 2693 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। नवोदय विद्यालय समिति की ओर से परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। प्रवेश-पत्र (एडमिट कार्ड) विद्यालय की वेब साइट www.jnvyamunanagar.com अथवा नवोदय विद्यालय समिति की वैब साईट www.navodaya.gov.in से डाउनलोड किये जा सकते हैं।
प्राचार्य ने बताया कि इस परीक्षा के लिए जिले के विभिन्न स्कूलों में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रवेश पत्र सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में भिजवाए जा चुके है। अभिभावक अधीनस्थ खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर सकते है या जवाहर नवोदय विद्यालय, चुहड़पुर कलां कार्यालय से 9.00 बजे से 5.00 तक प्राप्त कर सकते है। बिना प्रवेश-पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें