संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जवाहर नवोदय विद्यालय, गुलाबगढ़ चुहड़पुर कलां में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11वीं में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। विद्यालय प्रशासन ने विज्ञान एवं कला संकाय में उपलब्ध रिक्त स्थानों पर योग्य विद्यार्थियों से आवेदन करने काे कहा है। आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून है।
कक्षा 11वीं में प्रवेश कक्षा 10वीं की मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। केवल वही विद्यार्थी आवेदन करने के पात्र होंगे जिन्होंने जिला यमुनानगर के किसी सरकारी अथवा सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय से दसवीं कक्षा उत्तीर्ण की हो। अभ्यर्थी की जन्मतिथि एक जून 2009 से 31 जुलाई 2011 के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा कक्षा 10वीं में न्यूनतम 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी ही आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी एवं अभिभावक विद्यालय की वेबसाइट तथा नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र विद्यालय कार्यालय से भी प्राप्त किए जा सकते हैं।